लक्सर वासियों की मांग हुई पूरी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

लक्सर में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर परितोष गौतम अपर रेल प्रबंधक मुरादाबाद मण्डल व सीनियर वाणिज्य मंडल प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता के साथ मिलकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि लक्सर के स्थानीय लोगों व व्यापारियों की लंबे समय से मांग चल रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया है. अब लक्सर रेलवे स्टेशन पर चार लंबी दूरी की ट्रेनें रुक कर चलेंगी, जिससे यहां के स्थानीय लोगों व्यापारियों पर्यटकों और छोटे बड़े कारोबारी को लाभ मिलेगा. जो पर्यटक बाहर से आते हैं उन्हें हरिद्वार जाना या चारधाम यात्रा पर जाना आसान होगा.

सांसद त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारियों की मांग को देखते हुए हम पिछले दिनों रेल मंत्री से मिले और उन्होंने हमारी मांग पर बहुत तेजी से फैसला लेते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन पर दो रेल गाड़ियों के ठहराव की संस्तुति दी. अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. सीनियर वाणिज्य मंडल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने कहा कि लोगों की डिमांड को देखते हुए इस मांग को पूरा किया गया है. लक्सर रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है जहां से अब लोगों को किसी भी शहर में जाने के लिए ट्रेनें मिलेंगी. पहले लोगों को हरिद्वार, रुड़की से ट्रेन पकड़नी पड़ रही थी.

गाड़ी संख्या 14627 यह सहरसा छहरटा अमृत भारत वही दूसरी ट्रेन संख्या 12357 कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस यह सप्ताह में दो दिन आएगी. सोमवार और गुरुवार वहीं दूसरी ट्रेन छहरटा से सहरसा सप्ताह में एक दिन शनिवार को आएगी. इस प्रकार से आने-जाने में चार ट्रेन लक्सर पहुंचेगी. इस मौके पर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा की दोनों महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का लक्सर में स्टॉपेज होने से लक्सर, हरिद्वार देहात क्षेत्र ट्रेन कनेक्टिविटी से देश के तमाम हिस्सों से जुड़ जाएगी. उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे समय से ट्रेनों की स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि ट्रेन से संबंधित और भी कई समस्याएं उनके सामने रखी गई हैं, जिनका शीघ्र रेल मंत्री से वार्ता कर समाधान किया जाएगा.

इस मौके पर रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल परितोष गौतम सीनियर वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता भी मौजूद रहे. बता दें कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर सबसे प्रमुख मांग स्टेशन पर आने जाने का कोई साधन नहीं है, सिर्फ मात्र एक साधन ओवर फुट ब्रिज है. जिसके माध्यम से ही प्लेटफार्म पर जा सकता है, इसमें बुजुर्गों व दिव्यांगों को काफी परेशानी होती हैं. जिसके बारे में हरिद्वार सांसद को बताया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *