उत्तराखंड बीजेपी ने संगठन में आठ नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए 8 नए नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने नई सूची जारी की है. नई टोली में देहरादून से लेकर ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, कोटद्वार और ऋषिकेश तक के नेताओं को जगह दी गई है. नए प्रवक्ताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत का पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भी जगह दी गई है.

बीजेपी की ओर से किए गए इस विस्तार के बाद अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े नेताओं को पार्टी की नीतियों और सरकार के कामकाज को मीडिया के सामने रखने की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि संगठन की जरूरतों और मीडिया के मोर्चे पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं.

इन आठ नए नेताओं को मिली जिम्मेदार: भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक र

  • विंद्र जुगरान
  • राजेश शुक्ला
  • सुरेश तिवारी
  • शादाब शम्स
  • अनुकृति गुसाईं
  • विश्वजीत नेगी
  • सत्यवीर चौहान
  • मनोज जखमोला को प्रदेश प्रवक्ता टोली में शामिल किया गया है.

नई सूची में अलग-अलग क्षेत्रों से नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. इसके तहत रविंद्र जुगरान और शादाब शम्स को देहरादून महानगर, राजेश शुक्ला को ऊधमसिंह नगर, सुरेश तिवारी को नैनीताल, अनुकृति गुसाईं और विश्वजीत नेगी को कोटद्वार, सत्यवीर चौहान को देहरादून ग्रामीण और मनोज जखमोला को ऋषिकेश से जिम्मेदारी दी गई है.

मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे: प्रदेश प्रवक्ता किसी भी राजनीतिक दल के मीडिया प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं. पार्टी की नीतियों, सरकार के फैसलों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा का पक्ष मीडिया के सामने रखने की जिम्मेदारी प्रवक्ताओं की होती है.

इसके साथ ही विपक्ष की ओर से लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देने और पार्टी की ओर से अपना पक्ष स्पष्ट करने में भी प्रवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है. उत्तराखंड की राजनीति में लगातार सामने आ रहे विभिन्न मुद्दों के बीच भाजपा की ओर से प्रवक्ता टोली का विस्तार ऐसे समय किया गया है, जब राजनीतिक दलों के लिए मीडिया और सोशल मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म पर अपनी बात तेजी से रखने की जरूरत बढ़ी है.

अलग-अलग क्षेत्रों को मिला प्रतिनिधित्व: नई प्रवक्ता टोली की घोषणा में पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है. देहरादून महानगर और ग्रामीण के साथ ही ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, कोटद्वार और ऋषिकेश से नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इससे स्थानीय स्तर पर सामने आने वाले राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी पार्टी का पक्ष प्रभावी तरीके से रखने में मदद मिलने की उम्मीद है.

वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े नेताओं के प्रवक्ता टोली में शामिल होने से पार्टी के मीडिया संवाद का दायरा भी बढ़ेगा. प्रदेश प्रवक्ता टोली की भूमिका केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं होती. सरकार की योजनाओं, नीतिगत फैसलों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में भी प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

इसके अलावा विपक्ष के आरोपों पर पार्टी का पक्ष रखने और विभिन्न मुद्दों पर संगठन की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करने का काम भी प्रवक्ताओं को करना होता है. भाजपा की ओर से किए गए इस विस्तार के बाद प्रदेश संगठन के मीडिया मोर्चे पर अब 8 नए चेहरे नजर आएंगे. पार्टी नेतृत्व की ओर से इन्हें प्रदेश स्तर पर भाजपा का पक्ष मजबूती से रखने की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार फिलहाल इन आठ नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता टोली में शामिल किया गया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह विस्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *