रुद्रपुर: किसानों को नई तकनीक और बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किसान मेले में उद्यान प्रदर्शनी के तहत कई कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं. इसी कड़ी में नैनी पेपर लिमिटेड ने भी एक विशेष स्टॉल लगाकर किसानों को कैसुरीना या कैजुराइना (Casuarina) के पौधों के बारे में जानकारी दी. कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यह पेड़ यूकेलिप्टस की तुलना में कम पानी में तैयार हो जाता है, जो किसानों के लिए ज्यादा मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है.
बता दें कि रुद्रपुर में किसानों को आधुनिक कृषि और वानिकी से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किसान मेले में उद्यान प्रदर्शनी के तहत विभिन्न संस्थानों और कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं. इसी प्रदर्शनी में नैनी पेपर लिमिटेड ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जहां किसानों को कैसुरीना के पौधों और उसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है.
कैसुरीना के मदर स्टॉक से तैयार की क्लोनल पौध: नैनी पेपर लिमिटेड के रीजनल मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि कंपनी ने कैसुरीना के मदर स्टॉक से इसकी क्लोनल पौध तैयार की है. उन्होंने बताया कि कैसुरीना का पेड़ सामान्यत दक्षिण भारत में समुद्री तटों के पास पाया जाता है, लेकिन अब इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए इसे अन्य क्षेत्रों में भी उगाने की पहल की जा रही है.
नैनी पेपर लिमिटेड ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जहां किसानों को कैसुरीना के पौधों और उसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है.