नैनीताल में ब्रिटिशकालीन भवन में लगी भीषण आग, लपटों को देख सहमे लोग, मच गई अफरा तफरी

नैनीताल: ग्लेनमोर इलाके में अचानक लगी भीषण आग ने एक ब्रिटिशकालीन भवन को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा भवन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में ऐतिहासिक निर्माण पूरी तरह राख में तब्दील हो गया. गनीमत रही कि घटना के समय भवन के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 1 मार्च को दोपहर के समय भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाल्टियों और पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. साथ ही दमकल विभाग को भी आनन-फानन में आग लगने की सूचना दी.

वहीं, सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. आग की ऊंची लपटों के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एहतियातन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. आग की लपटों को देख लोग सहम गए. जिससे आग परव काबू पाने में पसीने छूट गए.

1969 से रह रहा था परिवार, लौटते ही दिखा धुआं: जिस भवन में आग लगी, उसके एक हिस्से में साल 1969 से अनिल तिवारी और दूसरे हिस्से में साल 1982 से चंद्रशेखर जोशी का परिवार रह रहा था. अनिल तिवारी ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से यहां निवास कर रहा था, लेकिन हाल ही में वो अपने बेटे के पास गुरुग्राम गए हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *