व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक रहा है इतिहास

रुद्रपुर: पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा में व्यापारी के घर बंधक बना कर की गई लूट की घटना में थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी से 20 हजार, एक तमंचा, 2 कारतूस और ज्वैलरी बरामद की है. आरोपी के खिलाफ बरेली और पीलीभीत में भी पूर्व में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है.

मूंगफली के होलसेल व्यापारी के घर तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला एक और आरोपी को पुलभट्टा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों 21-22 जनवरी की रात्रि में बरा चौकी क्षेत्र स्थित मूंगफली व्यापारी के घर में घुस कर पहले तमंचे के बल पर व्यापारी समेत परिवार को एक कमरे में बंधक बनाया और जिसके लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में वादी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. जिसमें 87 हजार की नकदी, मोबाइल फोन और ज्वैलरी लूटने की बात कही गई थी.

उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निर्देश पर टीम का घटना किया गया था. जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे. जिसमें टीम को अहम सुराग हाथ लगे थे. 29 जनवरी को थाना पुलिस ने एक आरोपी इस्लाम को फतेहगंज से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी ने घटना में अन्य दो लोगों के होने की बात बताई गई थी. जिसके बाद से थाना पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दे रही थी.

टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट कांड में शामिल एक और आरोपी अबरार पुत्र अहमद हुसैन निवासी लोहारनगर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली को बहेड़ी-किच्छा रोड से अवैध तमंचा व लूट के माल समेत गिरफ्तार किया गया. आरोपी से 20 हजार रुपए नकद, एक जोड़ा पीली धातु के कान के कुण्डल, पीली धातु का ओम लिखा गले का लॉकेट, एक तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बरेली व पीलीभीत में कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *