स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून: स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देने को लेकर स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया. देहरादून के गांधी पार्क में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने स्वदेशी संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्वदेशी के क्षेत्र में काम करने वाले तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया. स्वदेशी संकल्प दौड़ का मुख्य उद्देश्य यही रहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के प्रति बढ़ावा दिया जा सके.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की महान परंपरा, ऋषि परंपरा के ध्वजवाहक और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी. साथ ही सीएम ने कहा कि इस स्वदेशी संकल्प दौड़ में युवाओं के बीच में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. ये युवा ऊर्जा के स्रोत हैं और युवाओं के अंदर जो ऊर्जा है, वो भूमंडल में जाने के कारण फिर भूमंडल में लौटकर वापस आती है, जो ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है. सीएम ने कहा कि आज का दिन भारत के युवाओं की शक्ति और उनके संकल्प के साथ ही उनके संभावनाओं के बारे में विचार करने का दिन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *