उत्तराखंड में फिर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 3 शिक्षकों की मौत – UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

टिहरी: उत्तराखंड में फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा टिहरी में हुआ है. जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है.

कार हादसे में तीन लोगों की मौत: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास एक हुआ है. जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग ऋषिकेश से आ रहे थे. तभी हादसे का शिकार हो गए.

टीचर बताए जा रहे तीनों मृतक: बताया जा रहा है कि तीनों टीचर थे. जो हादसे का शिकार हुए हैं. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. जो रेस्क्यू अभियान चला रहा है. यह कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी. हादसे के बाद कार चकनाचूर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी रफ्तार में थी.

TEHRI CAR FELL INTO DITCH

उत्तराखंड मे लगातार हो रहे सड़क हादसे: बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं. बीती 29 मार्च को भी देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल हो गए थे. गनीमत रही कि कार पहाड़ी से टकराई. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. इससे पहले 28 मार्च को पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास नहर में गिरी थी.

TEHRI CAR FELL INTO DITCH

इस हादसे में एक महिला की जान चली गई थी. जबकि, एक महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं, इससे पहले 27 मार्च को रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास कार हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में एक ठेकेदार की मौत हो गई थी. जबकि, कार सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *