धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी 10 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. सचिवालय में दोपहर 4.25 बजे से शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक बेहद खास मानी जा रही है. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, खेल विभाग समेत तमाम अन्य विभागों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. आज होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि जुलाई महीने में पहली बैठक होने जा रही है.

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 9 बजे प्रस्तावित थी. लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के चलते बैठक की समय में बदलाव किया गया. ऐसे में ये बैठक दोपहर 4.25 बजे सचिवालय में शुरू होगी. इस बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित तमाम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है. इसके साथ ही वर्तमान समय में जहां एक ओर चारधाम यात्रा चल रही है तो वहीं दूसरी और प्रदेश में भारी बारिश का भी अलर्ट है. ऐसे में बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है.

यही नहीं, नियोजन विभाग की ओर से तमाम नीतियां भी तैयार की गई हैं, जिन नीतियों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुहर लगने की संभावना है. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है. यही नहीं, शिक्षा, ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग समेत तमाम विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. खासबात ये है कि ईवी पॉलिसी के साथ ही शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले में पारदर्शिता लाने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

कैबिनेट बैठक के दौरान पशुपालन विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है. इसके अलावा, प्रदेश की नई खेली नीति भी तैयार की गई है. जिसमें तमाम नए प्रावधानों को जोड़ा गया है, ताकि खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद नौकरी दी जा सके. वहीं कैबिनेट बैठक के दौरान नई खेल नीति को लेकर ही चर्चा होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *