देहरादून में रैपिडो सवार युवक की गई थी जान, बाइक से टक्कर मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: तेज गति रफ्तार बाइक चलाकर दूसरे रैपिडो बाइक को टक्कर मारने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी. जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. ऐसे में कोतवाली डालनवाला पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अपराध में चारों को दबोचा है.

बता दें कि बीती 27 फरवरी की रात में एकता अकेता होटल के सामने राजपुर रोड पर रेपिडो वाहन को दो अलग-अलग बाइक में सवार युवकों ने टक्कर मार दी थी, जिससे रैपिडो में सवार अंकित पाल निवासी मोहब्बेवाला और रैपिडो चालक को गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाया गया. जहां अंकित पाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया.

वहीं, अंकित पाल की मां ने घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी. तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में दोनों बाइक के नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया तो एक बाइक सवार व्यक्ति ने अपनी बाइक को तेजी से चलाते हुए सर्वे गेट राजपुर रोड पर अकेता होटल के पास दूसरे बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक में सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए.

आपस में रेस लगा रहे थे बाइक सवार: पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो चारों दोनों बाइक पर सवार होकर आपस में रेस लगा रहे थे. ऐसे में पीछे सवार युवक उन्हें बाइक को ओर तेज गति से चलाने के लिए लगातार उकसा रहे थे. अकेता होटल के पास अंधेरा होने और बाइक सवार युवकों ने अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाने के कारण दोनों बाइक रैपिडो से टकरा गए.

दोनों चालकों ने सड़क पर जानबूझकर तेजी से अपने-अपने वाहनों को चलाकर रैपिडो बाइक सवार अंकित पाल की मौत की वजह बने थे. जिस पर मुकदमा में धारा 106(1) बीएनएस को गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस में तरमीम किया गया. जिसके बाद धारा 61 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और बाइक सवार चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया.“- संतोष कुमार, डालनवाला कोतवाली प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *