हरिद्वार में सीएम धामी की हाई लेवल बैठक, कुंभ को लेकर चर्चा, जानिये क्या कुछ हुआ

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं. सीएम धामी सुबह गुरुकुल हैलीपेड पहुंचे. जहां अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया. इसके बाद सीएम धामी ने सीसीआर भवन में कुंभ मेले के 34 कार्यों के 234 करोड़ के बजट का शिलान्यास किया.

हरिद्वार में सीएम धामी 2027 कुंभ मेले की हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेलाधिकारी सोनिका समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल हैं.

इससे पहले सीएम धामी सभी संतों के साथ बैठक कर चुके हैंय जिसमें हरिद्वार में मेले की दिव्य भव्य बनाने की बात की जा चुकी है. संतों के साथ सरकार भी दिन रात हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *