मसूरी-देहरादून रोड पर एक्सीडेंट, नाग मंदिर के पास कार खाई में गिरा, सामने आया हादसे का कारण

मसूरी: देहरादून-मसूरी मार्ग पर 21 फरवरी शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. भट्टा गांव और मसूरी झील के बीच एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. कार में सवार 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान निहाल गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी रामपुर कला, सैनिक कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि निहाल सुबह करीब 8 बजे देहरादून से मसूरी की ओर जा रहा था. चाणक्य गांव से ऊपर नाग मंदिर के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे से सीधे गहरी खाई में जा गिरा.

पुलिस, स्थानीय लोग और फायर सर्विस ने दिखाई तत्परता: घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, स्थानीय निवासी और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे. खाई में घायल अवस्था में पड़े युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए घायल को मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *