रुड़की/रुद्रपुर: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे स्थित एक बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला. शव मिलने की सूचना इलाके में जैसे ही फैली, वैसे ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शव को कब्जे में लिया. उधर, रुद्रपुर में भी गल्ला मंडी में एक युवक शव मिला है.
गंगनहर किनारे स्थित एक बाग में मिला शव: बता दें कि 17 फरवरी मंगलवार की शाम मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे स्थित एक बाग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी पड़ी हुई थी.
शव मिलने की सूचना मिलते ही तत्काल मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. साथ ही घटनास्थल से बरामद बाइक से अंदेशा लगाया जा रहा है कि वो उसी की हो सकती है.
सके बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया. इसके साथ आसपास के गांवों में भी मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान के प्रयास किए. जिसके बाद मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र हरपाल (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई.
बरहाल शव की स्थिति और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.