उत्तराखंड में घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी, रखें अपना ध्यान

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है. जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

कोहरा-शीतलहर की चेतावनी: देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.प्रदेश के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपद के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत दिवस की रहने की संभावना है. राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

ठंड से बढ़ी लोगों की दुश्वारियां: बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 23°C तथा 08°C के लगभग रहने की संभावना है. प्रदेश में लंबे समय से मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है, दिसंबर माह में भी बारिश और बर्फबारी ना होने से सैलानियों और स्थानीय व्यापारी मायूस हैं. पर्वतीय अंचलों से लेकर मैदान क्षेत्रों तक हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *