उत्तराखंड में घने कोहरे के साथ शीतलहर का अटैक, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

रुद्रपुर: उत्तराखंड के तराई के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के तराई के क्षेत्रों में कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली है. जिस कारण विजिबिलिटी न के बराबर है. राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं. जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. बात राजधानी देहरादून की करें तो आसमान मुख्यतःसाफ़ रहने की संभावना हैं . अधिकतम तापमान लगभग 24°C रहने की संभावना है.

उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. उधम सिंह नगर सहित नैनीताल जनपद के कुछ हिस्सों में कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है. आलम ये है कि सड़को पर वाहन रेंगकर चल रहे हैं. ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. नैनीताल जनपद के तराई क्षेत्र लालकुआं में भी ठंड ने दस्तक दे दी है. सीजन का पहला कोहरा लगने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा ट्रेन, हवाई यातायात में भी कोहरा असर डालने लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *