काशीपुर में ₹8 लाख के 5,000 अवैध इंजेक्शन और 326 बोतल सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

उधम सिंह नगर: 2 दिन पहले ही देश भर में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ मनाई गई थी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीएम धामी ने नशामुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर कहा था कि- नशे का प्रसार वैश्विक स्तर पर एक ‘साइलेंट वॉर’ की तरह हो रहा है. ऐसा ही उत्तराखंड में दिखाई दे रहा है. काशीपुर पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में यूपी के एक नशा तस्कर से लाखों रुपयों की कंट्रोल्ड ड्रग बरामद की हैं.

कंट्रोल्ड ड्रग्स की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार: अवैध रूप से Controlled Drugs इंजेक्शन और सिरप की तस्करी करने के मामले में काशीपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले एक आरोपी को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी से अवैध 5,000 इंजेक्शन और 326 अवैध सिरप बरामद हुई हैं. इनकी कीमत 8 लाख रुपए आंकी जा रही है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *