55 साल पुरानी समस्या होगी खत्म! सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन का होगा ट्रीटमेंट, जानिए क्या है प्लानिंग

रुद्रप्रयाग: सबकुछ ठीक ठाक रहा तो बदरीनाथ हाईवे पर साढ़े चार दशक से नासूर बने सिरोबगड़ लैंस्लाइड जोन का ट्रीटमेंट हो पाएगा. इसके अलावा 6 सालों से अधर में लटके कलियासौड़-खांखरा बाईपास भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा.

सिरोबगड़ के ट्रीटमेंट को लेकर टीएचडीसी ने एसटीपी टेस्टिंग के बाद डीपीआर तैयार कर ली है. वहीं बाईपास निर्माण कार्य भी फिर से शुरू हो चुका है. हालांकि बाईपास निर्माण में पहले पुल का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा चुका है, जिसके संचालन में अभी मार्च 2026 तक का समय लग जाएगा.

1970 से बनी समस्या का होगा अंत: बदरीनाथ हाईवे पर हर बरसाती सीजन में रुद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच सिरोबगड़ स्लाइड जोन चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रुद्रप्रयाग-चमोली जिले की जनता के लिए परेशानी खड़ी करता है. यहां घंटों जाम लगने के साथ ही पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने लगता है. ये समस्या 1970 के दशक से बनी हुई है, जिसका आज तक स्थाई समाधान नहीं हो पाया है. हालांकि इन दशकों में सिरोबगड़ का समय-समय पर ट्रीटमेंट करने को लेकर लाखों-करोड़ों खर्च किए गए, मगर सफलता नहीं मिल पाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *