करवा चौथ के लिए बाजारों में रौनक, सजने और खरीदारी में जुटी महिलाएं

लक्सर: ‘सजना है मुझे सजना के लिए’ आज हर जगह यही बात सुनाई दे रही है. करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता देखी जा रही है. ब्यूटी पार्लर में और बाजारों में बड़ी रौनक दिखाई दे रही है. महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं, तो ब्यूटी पार्लर में मेकअप भी करवा रही हैं.

करवा चौथ के लिए रौनक: कल शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ है. करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार होता है. इसमें महिलाएं सजती संवरती हैं. साथ ही अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

लक्सर में करवा चौथ से 1 दिन पहले बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी है. सजने संवारने के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं. बाजारों में भी खूब रौनक है. कपड़े की दुकान, मेकअप शॉप में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं.

ब्यूटी पार्लर पर तीन-चार दिन से बहुत अच्छा काम है. महिलाएं सजने संवरने के लिए पहुंच रही हैं. आजकल महिलाओं में मेहंदी का क्रेज है. महिलाएं पूरे हाथों और पैरों में मेहंदी लगवा रही हैं. यह महिलाओं का पसंदीदा त्योहार है. इसमें महिलाएं हंसी-खुशी के साथ सेलिब्रेट करती हैं.
-इंदु, ब्यूटी पार्लर संचालिका-

वहीं इस बाबत गृहणी आरती गोयल ने बताया कि- करवा चौथ त्योहारों में एक स्पेशल त्योहार है. आज 20 वर्ष शादी को होने जाने के बाद भी वही रोमांच बना हुआ है. जैसे पहले अच्छे से सजते संवरते थे, आज भी उसी तरीके से सजते संवरते हैं. अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर इस व्रत को संपूर्ण करते हैं. हमारे पति भी इसमें हमारा पूरा सहयोग करते हैं और वह भी व्रत रखकर हमारे लिए कामना करते हैं.
-आरती गोयल, गृहणी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *