स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – INDEPENDENCE DAY – News of Uttarakhand

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – INDEPENDENCE DAY

देहरादून: उत्तराखंड में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. देहरादून में आयोजित समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर सीएम धामी ने बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी सभी प्रदेश एवं देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उन सभी अमर शहीदों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *