हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद हरिद्वार के जिला कारागार में 15 एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिला कारागार में इन सभी कैदियों के लिए एक अलग से बैरक बनाया गया है. जहां पर सिर्फ एचआईवी पॉजिटिव कैदी ही रह रहे हैं.
जेल में एचआईवी पॉजिटिव मिले कैदी: हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 7 अप्रैल को हरिद्वार की जिला कारागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कैंप लगा था, जहां पर इन सभी के जिला कारागार में बंद सभी कैदियों की जांच कराई गई, जिसमें सामने आया है कि 15 पॉजिटिव एचआईवी पेशेंट जिला कारागार में है. जिसके बाद इन सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया है और फिलहाल उनका उपचार चल रहा है है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उनका नियमित उपचार किया जा रहा है. साथ-साथ जागरूकता को लेकर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है. इससे दूसरे कैदियों में कोई भ्रम जैसी बात पैदा न हो.
पूर्व में भी हरिद्वार जेल में 16 कैदी मिले थे एचआईवी पॉजिटिव: वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इस समय हरिद्वार की जिला कारागार में 1100 से बंदी हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में भी हरिद्वार जेल में मेडिकल जांच के दौरान 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे.