आज दिनांक 07-04-2025 को सिंघनीवाला क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में पुलिस द्वारा घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल छात्राओं तथा अन्य व्यक्तियों से मुलाकात की गई साथ ही घायलों का उपचार कर रहे डाक्टरों से घायल व्यक्तियों के स्वास्थय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों से दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिये गये।
उक्त दुर्घटना में 01 छात्र सहित 02 लोगों की मृत्यू हो गयी तथा बस सवार 14 अन्य व्यक्ति घायल हो गये, जिनमें से कुछ स्कूली छात्र/छात्राएं भी हैं, जो अपने स्कूल बोक्सा इंटर कॉलेज की छुट्टी के बाद उक्त वाहन से अपने घर वापस जा रहे थे। घायलों में से एक महिला को हल्की चोटें आने पर डाक्टरों द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, शेष 13 घायलों का ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है।