6 नवंबर को हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, पूर्व सैनिक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर को नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित उत्तराखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते पूर्व सैनिक सम्मेलन और जन वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 7 नवम्बर को वह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

उत्तराखंड राज्य को 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार इस को रजत जयंती के रूप में मना रही है. इसी के चलते देहरानून से लेकर प्रदेश के जनपदों में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. हल्द्वानी में भी कल पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कालेज में आयोजित हो रहा है. जिसमें हजारों पूर्व सैनिक सहित स्थानीय लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिस्सा लेंगे.

सीएम धामी सुबह लगभग 11 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लगभग एक घंटे से अधिक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. जिसके बाद वह रामनगर को रवाना होंगे. रामनगर में भी जन वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 7 नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उधम सिंह नगर दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वह कृषि विश्विद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए किसानों को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में 30 हजार किसानों की आने की उम्मीद है.

नैनीताल पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान
6 नवम्बर सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर क्षेत्र हल्द्वानी में समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहक वाहनों / अति आवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा. पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के माल वाहक / अति आवश्यक सेवा वाले वाहन अपने आवागमन के दौरान नारीमन तिराहा से गौलापार रोड का प्रयोग करेंगे व टीपी नगर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के माल वाहक वाहन/अति आवश्यक सेवा वाले वाहन अपने आवागमन के दौरान तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा व शेष भारी वाहन लालडॉट तिराहा से पनचक्की से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *