देश के दिग्गज संतों ने सीएम धामी से की मुलाकात, जानिये क्या रहा खास

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों संतों का जमावड़ा लगा हुआ है. ये सभी संत प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं. आज उत्तरकाशी के गंगनानी से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुरुआत हो चुकी है. सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत के बाद कई संतों ने सीएम धामी से मुलाकात की.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संतों का स्वागत किया साथ ही उनका आशीर्वाद लिया. देशभर के प्रमुख संतों ने मुख्यमंत्री धामी को देवभूमि का धर्मरक्षक बताया. साथ ही संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी के धर्म- संरक्षण और विकास कार्यों की प्रशंसा भी की. यही नहीं, संत समाज ने धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद पर राज्य सरकार की ओर से लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के पहल की भी सराहना की

साथ ही संतों ने कहा कि धामी ने देवभूमि की सनातन आत्मा को सुरक्षित किया है. धामी का नेतृत्व देवभूमि की अस्मिता और सनातन परंपरा की रक्षा का प्रतीक बना है. इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी, धर्म और संस्कृति के सच्चे पुरोधा हैं.

वही, सभी संतों ने मुख्यमंत्री को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाए देते हुए राज्य के सांस्कृतिक सम्मान और अध्यात्मिक धरोहर संरक्षण को लेकर उनके समर्पण की सराहना की. संतों ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है. उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है. राज्य सरकार की उन नीतियों की भी सराहना की जिनसे सामाजिक-सांस्कृतिक अनुशासन, धार्मिक स्थलों का संरक्षण, आध्यात्मिक पर्यटन विकास तथा परंपरा-संरक्षण को नया आयाम मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *