सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में लगाई डुबकी, संतों ने UCC के लिए किया सम्मान – CM DHAMI PRAYAGRAJ MAHA KUMBH

प्रयागराज/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में पवित्र डुबकी लगाई. सीएम अपने पूरे परिवार के साथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे. आज सुबह उन्होंने गंगा के संगम पर महाकुंभ स्नान किया.

सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ में किया स्नान: सीएम धामी ने अपनी माता जी को भी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराया. इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- आदिकाल से अध्यात्म, ज्ञान व आस्था के पवित्र संगम ‘महाकुंभ’ में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया और प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।

नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया

सनातन धर्म की आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक महाकुंभ: 2025 (प्रयागराज) में माता जी को स्नान कराने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

साधु संतों ने सीएम धामी को यूसीसी के लिए सम्मानित किया: प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों से भी मुलाकात की. संतों ने सीएम धामी को उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने पर सम्मानित भी किया. इस बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा-

प्रयागराज में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रदेशों से आए अतिथि जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों और गुरुजनों का सानिध्य एवं आशीष भी प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *