मसूरी में BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन, CM ने दी बधाई, गणेश जोशी ने बांटे फल

मसूरी: गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है. इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं. उत्तराखंड के सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट से अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है. इसी बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए.

राष्ट्रीय राजनीति के चाणक्य हैं अमित शाह: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति के चाणक्य और वर्तमान लौह पुरुष अमित शाह का आज जन्मदिन है, जिसको भारतीय जनता पार्टी मसूरी के कार्यकर्ता बड़े धूमधाम से मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहे और संगठन आगे बढ़ता रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *