उत्तराखंड में फिर बदले गए PCS अधिकारी, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, देखिए सूची – News of Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदले गए PCS अधिकारी, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, देखिए सूची

देहरादून: उत्तराखंड में फिर एक बार शासन ने अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है. इस बार शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है. राज्यभर में 24 डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं.

24 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले: उत्तराखंड में एक बार फिर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की है, इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

तबादला सूची के तहत पीसीएस राजकुमार पांडे को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है. वहीं, पीसीएस अभय प्रताप सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तरकाशी में तैनात पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है. जबकि, पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है. पीसीएस शिप्रा जोशी, पीसीएस तुषार सैनी, पीसीएस गौरव पांडे और पीसीएस अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल भेजा गया है.

PCS Transfer Uttarakhand

प्रशासनिक फेरबदल में पीसीएस अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीसीएस मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर बनाया गया है. पीसीएस देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली की जिम्मेदारी मिली है. पीसीएस नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि पीसीएस चंद्रशेखर और पीसीएस अबरार अहमद को उत्तरकाशी में तैनाती दी गई है.

इसके अलावा पीसीएस कुमकुम जोशी, पीसीएस शालिनी मौर्य, पीसीएस मंजू राजपूत और पीसीएस नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है. पीसीएस रेखा कोहली, पीसीएस संजय कुमार और पीसीएस रेखा को उधम सिंह नगर में तैनाती दी गई है. इसके अलावा पीसीएस मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून लाया गया है. जबकि, पीसीएस सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है.

PCS Transfer Uttarakhand

गौर हो कि बीती रोज यानी 11 नवंबर को उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे. जिसमें 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों शामिल थे. इसी कड़ी में 12 नवंबर को 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने से पहले कुछ और ट्रांसफर हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *