देहरादून में BJP की अहम बैठक, 2027 चुनाव को लेकर कसी कमर

देहरादून में आज भाजपा की संयुक्त मोर्चों और प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारियों समेत पार्टी के सातों मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी मोर्चों ने अपने पिछले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और पूर्व सैनिकों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *