बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया उत्तराखंड सह प्रभारी

देहरादून: विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उत्तराखंड में बड़े संगठनात्मक बदलाव किये हैं. बीजेपी ने लगातार विवादों में चल रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यतं गौतम को हटाया. उनकी जगह राम माधव की एंट्री हुई है. वहीं, सह प्रभारियों को भी बदला गया है. बीजेपी ने बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है.

बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन से पहले रेखा वर्मा उत्तराखंड की सह प्रभारी थी. रेखा वर्मा को एमपी का सहप्रभारी बनाया गया है. रेखा वर्मा लंबे समय से उत्तराखंड संगठन में काम कर रही थी. अब संगठन ने उन्हें एमपी भेजा है.

रेखा वर्मा की जगह बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड भेजा गया है. बांसुरी स्वराज बीजेपी की फायर ब्रांड नेता रही सुषमा स्वराज की बेटी हैं. बांसुरी स्वराज दिल्ली से सांसद है. बांसुरी स्वराज की गिनती तेज तर्रार नेताओं में होती है. बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं. उन्होंने इंग्लैंड के प्रतिष्ठित वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स और इंग्लैंड के ही प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है.

बांसुरी ने इंग्लैंड के ही ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज की भी पढ़ाई की है. 2007 में लंदन से बैरिस्टर के रूप में भी योग्यता प्राप्त की है. 2007 में ही बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में अपना पंजीकरण कराया. इसके बाद से ही वह दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *