जम्मू कश्मीर में टेरर की जगह बढ़ा है टूरिज्म-धामी – News of Uttarakhand

जम्मू कश्मीर में टेरर की जगह बढ़ा है टूरिज्म-धामी

जम्मू कश्मीर की सांबा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करके देहरादून लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रचार के दौरान वहां के लोगों में उन्होंने महसूस किया है कि वह विकास के लिए वोट करने वाले हैं उन्होंने कहा कि देश के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जो धारणा थी उसके अनुरूप मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया था उसके बाद जम्मू कश्मीर काफी शांत और अलग दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोगों ने 58 फ़ीसदी मतदान किया था और विधानसभा चुनाव में भी जम्मू कश्मीर के लोग शांति और अमन के लिए चुनाव करेंगे उन्होंने कहा कि आज के दौर में जम्मू कश्मीर में पत्थर बाजी की घटनाएं नहीं होती है और घाटी में टेरर की जगह अब टूरिज्म बढ़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *