हरिद्वार में गौतस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 गैंग के 162 आरोपियों की कुंडली तैयार, 67 को जिला बदर की तैयारी

हरिद्वार: पुलिस ने गौकशी और पशु क्रूरता से जुड़े आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जनपद में 57 गैंग और उनमें शामिल 162 आरोपियों की कुंडली तैयार की गई है. इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके अलावा चिन्हित किए गए 67 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी को जिला बदर भी किया जाएगा. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी. उनके मुताबिक सभी आरोपी गौतस्कर और गौकशी के आरोपी हैं. अब तक जिले में गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत की जाने वाली सबसे बड़ी कार्रवाई है.

दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये गौकशी व पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू हो गई है. गौवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार बार उल्लंघन करने वालों की कुंडली तैयार की गई. हरिद्वार जनपद के 11 कोतवाली तथा थानों में चिन्हित किये 57 गैंग के 162 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी. इसके अलावा 67 के खिलाफ हरिद्वार पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई करेगी. साथ ही सबकी संपत्ति भी जब्त होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *