धामी सरकार के चार साल पूरे, आज से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, सीएम धामी करेंगे शुरुआत

देहरादून: उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आज अपने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं. सीएम धामी खुद इन कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम को ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ नाम दिया गया है. कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा.

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम: ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हो रहा है तो राज्य भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल की थीम पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ये कार्यक्रम 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगे. खास बात ये रहेगी की इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी होगा. इसके लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम का व्यवस्था की गई है. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे राज्य सरकार की योजनाओं संबंधित टेंपलेट्स दिखाते नजर आए. दरअसल इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर आम जनता के साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया गया है.

कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा: इन कार्यक्रमों की एक और खास बात ये भी रहेगी कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा. इसमें टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण वितरण भी शामिल होगा. सीएम धामी परेड ग्राउंड से ही वर्चुअली राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *