11 सितम्बर से चलेगा भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान

भाजपा ने संगठन पर्व के तहत महासंपर्क अभियान को लेकर मंगलवार को पोस्टर लांचिंग कर सभी बूथों के लिए सदस्यता किट जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शुरुआती छह दिन में रिकॉर्ड 2.39 लाख लोगों ने राज्य में पार्टी की सदस्यता ली है। 11 सितंबर से शुरू होने वाला अभियान अल्पकालीन विस्तारकों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मदद से सघन तरीके से चलाया जाएगा।

प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार एवं गति देने के लिए सदस्यता किट लॉच किया है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान में सोमवार दोपहर तीन बजे तक कुल 2.39 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। चूंकि अभी तक यह अभियान व्यक्तिगत संपर्क से आगे बढ़ाया जा रहा था। अब 11 सितंबर से एक सप्ताह का महा जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। इसमें विधानसभा एवं मंडल स्तर के लिए निर्धारित अल्पकालीन विस्तारक, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *