मुख्यमंत्री धामी बोले- सीएम पोर्टल पर लॉग-इन ना करने वाले अफसरों से स्पष्टीकरण लें – News of Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी बोले- सीएम पोर्टल पर लॉग-इन ना करने वाले अफसरों से स्पष्टीकरण लें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा की जिसमें कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आईं सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करें। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण हो।

सीएम ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक महीने में सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया है, संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

कुमाऊं मंडल में छह जनपदों से 67,778 शिकायतें दर्ज
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में छह जनपदों से कुल 67,778 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनमें से 50,319 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 8,754 शिकायतों को आंशिक रूप से बंद किया गया है। कहा 8,705 शिकायतें लंबित है, जिन्हें जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोज सीएम पोर्टल पर लॉग इन कर शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद भी किया जाए। वीसी में जिलाधिकारी वंदना सिंह और सभी जिलों से डीएम जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *