हरिद्वार के मंगलौर से 1 किलो 110 ग्राम स्मैक के साथ बरेली का कासिम गिरफ्तार  – News of Uttarakhand

हरिद्वार के मंगलौर से 1 किलो 110 ग्राम स्मैक के साथ बरेली का कासिम गिरफ्तार 

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को हरिद्वार क्षेत्र के थाना मंगलौर में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। STF के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश बरेली के थाना अलीगंज ग्राम खेलम निवासी मोहम्मद बिन कासिम को 1 किलो 110 ग्राम स्मैक के साथ हरिद्वार के मंगलौर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया की कासिम, सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर के युवक को स्मैक देने आया था,लेकिन सलमान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कासिम से एसटीएफ की पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलारो के नाम की जानकारी सामने आई है। जिन पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *