उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र – News of Uttarakhand

उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र

उत्तराखंड को कई डबल लेन सड़कों की सौगात मिलने वाली है। बागेश्वर से कर्णप्रयाग और बंगापानी से बागेश्वर सड़क को डबल लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर तैयार कर ली है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 में इन परियोजनाओं को स्वीकृति देने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखंड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के तहत स्केप टनलों को वाहनों के लिए डबल लेन बनाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के तहत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किमी सड़क को डबल लेन का कार्य पूरा हो चुका है। 10 किमी चंपावत बाईपास काम चल रहा है। लोहाघाट व पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के तहत जौलजीबी से बागेश्वर तक 190किमी के तहत जौलजीबी से बंगापानी (29 किमी) का कार्य स्वीकृत है और शेष बंगापानी से बागेश्वर (160 किमी) में चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर अगले वर्ष स्वीकृत का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *