ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन में अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश, छापेमारी में बरामद हुए 146 गैस सिलेंडर

ऋषिकेश: तीर्थनगरी में पूर्ति विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शिकायत के बाद पूर्ति विभाग की टीम गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है. साथ ही टीम ने 146 सिलेंडरों को मौके पर जब्त करने की कार्रवाई की. घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर इतनी बड़ी तादाद में मिलने से पूर्ति विभाग की टीम भी हैरत में पड़ गई.पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

श्यामपुर के लक्कड़घाट की गली नंबर तीन में पूर्ति विभाग की टीम ने गैस की कालाबाजारी का बड़ा पर्दाफाश किया है. टीम ने पांच-दस नहीं, बल्कि 146 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. पांच बिजली की मोटर चलित रिफिलिंग किट, रिफिल करने वाली 15 बांसुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है. पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने गैस की कालाबाजारी करने वाले अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक सीएम पोर्टल पर ऋषिकेश स्थित लक्कड़घाट में गैस की कालाबाजारी की शिकायत की गई. जिस पर पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली और शिवमोहन भट्ट ने टीम के साथ लक्कड़घाट की गली नंबर तीन में एक निर्माणाधीन भवन पर छापा मारा. टीम को देखते ही अज्ञात युवक उन्हें चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. टीम निर्माणाधीन भवन में दाखिल हुई, तो अंदर घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर का जखीरा देख उनके होश उड़ गए. भवन में उन्हें 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू गैस सिलेंडर मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *