बदरी केदार में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन की पहल का तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत, कही ये बात

रुद्रप्रयाग: बदरी–केदार मंदिर समिति की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को लेकर लाए जा रहे प्रस्ताव का तीर्थ पुरोहित समाज ने जोरदार स्वागत किया है. केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस निर्णय से न केवल धामों की धार्मिक पवित्रता बनी रहेगी, बल्कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी.

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित एवं चारधाम तीर्थ पुरोहित महासंगठन के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस दिशा में की जा रही पहल अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि हम सभी तीर्थ पुरोहित समाज इस पहल का पूर्ण समर्थन करते हैं और इसे सफल बनाने में एकजुट होकर सहयोग करेंगे. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की पहल की गई थी, लेकिन वह किसी कारणवश साकार नहीं हो पाई. इस बार यह पहल जमीन पर उतरनी चाहिए, ताकि हमारे पवित्र धार्मिक स्थलों की गरिमा, परंपरा और सुरक्षा को संरक्षित किया जा सके. तीर्थ पुरोहित समाज का मानना है कि इस निर्णय से धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनी रहेगी तथा श्रद्धालुओं में भी धार्मिक अनुशासन और आस्था की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *