रामनगर कोतवाली में ट्रांसफर ड्रामा, दो माह में ही लौटाए गए कोतवाल, पोस्टिंग को लेकर हमेशा रहती है जोर-आजमाइश

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले स्थित रामनगर कोतवाली एक बार फिर सुर्खियों में है. वजह है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार का अचानक ट्रांसफर और फिर उसी ट्रांसफर का रद्द हो जाना. महज दो माह से भी कम समय में हुए इस घटनाक्रम ने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक के बीच चर्चाओं को तेज कर दिया है.

दरअसल, 11 अक्टूबर को बनभूलपुरा से स्थानांतरित होकर सुशील कुमार ने रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था, इससे पहले 23 सितंबर को तत्कालीन कोतवाल अरुण सैनी का तबादला कालाढूंगी कर दिया गया था, जिसके बाद लगभग दस दिनों तक यह पद खाली रहा. सुशील कुमार की तैनाती के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियां शुरू हुईं.

गौर हो कि इन दिनों रामनगर कोतवाली में कोतवाल का ट्रांसफर सुर्खियों में बना हुआ है.कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार का अचानक ट्रांसफर और फिर उसी ट्रांसफर का रद्द हो जाना चर्चाओं में बना हुआ है. बुधवार रात अचानक उनका ट्रांसफर वापस बनभूलपुरा कर दिया गया. गुरुवार को उन्होंने कोतवाली स्थित सरकारी आवास से सामान समेटना भी शुरू कर दिया था. इसी बीच नए कोतवाल के रूप में दिनेश फर्त्याल के स्वागत की तैयारियां भी सोशल मीडिया पर शुरू हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *