देहरादून इनोवा हादसे के एक साल बाद पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 6 युवक-युवतियों की गई थी जान

देहरादून: 11 नवंबर 2024 की रात को ओएनजीसी चौक पर हुए भयानक हादसे में 6 युवक युवतियों की जान जाने के मामले में अब कैंट कोतवाली पुलिस ने एक साल बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस की ओर से ट्रक चालक, मालिक और घटना के समय वाहन को किराए पर लेने वाले आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया गया है. साथ ही चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब जल्द ट्रायल भी शुरू हो जाएगा. 500 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस की ओर से 60 गवाह बनाए गए हैं.

गौर हो कि 11 नवंबर 2024 की रात ओएनजीसी चौक पर इनोवा कार ओर कंटेनर में जबरदस्त भिड़त होने के बाद 6 युवक युवतियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी और इनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका पिछले एक साल से निजी अस्पताल में इलाज चलने के बाद बोलने ओर समझने की क्षमता नहीं है. इस हादसे में कांवली रोड निवासी घर की इकलौती बेटी 20 वर्षीय कामाक्षी की भी जान गई थी. घटना के एक साल पूरे होने पर कामाक्षी के पिता अधिवक्ता तुषार सिंघल ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि पुलिस ने केवल क्लीनर को गिरफ्तार कर खानापूर्ति कर दी, जबकि असली कार्रवाई कंटेनर के मालिक पर होनी चाहिए थी.

इस मामले में पुलिस अब तक चार्जशीट दाखिल भी नहीं कर पाई और ना ही उनके बयान दर्ज किए गए. आरोप-प्रत्यारोपों के बीच पुलिस ने अब चार्जशीट दाखिल कर दी है. कोतवाली कैंट प्रभारी कमल लूंठी ने बताया है कि पुलिस की ओर से कैंट चालक राजकुमार, मालिक नरेश व घटना के समय वाहन को किराए पर लेने वाले आरोपित अभिषेक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. साथ ही केस में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब जल्द ट्रायल भी शुरू हो जाएगा. 500 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस की ओर से 60 गवाह बनाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *