उत्तराखंड बेरोजगारी दर में 4.4 फीसदी की कमी, प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी, देखें आंकड़े – 16TH FINANCE COMMISSION MEETING

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज 16वें वित्त आयोग की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम धामी ने राज्य का पक्ष रखा. सीएम धामी ने बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 फीसदी की कमी आई है. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड ने प्रति व्यक्ति आय के मामले में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. ये वृद्धि राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है.

बैठक के बाद 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा उत्तराखण्ड राज्य हर क्षेत्र में तेजी विकास कर रहा है. राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. बेरोजगारी को कम करने की दिशा में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जिन चुनौतियों का सामना उत्तराखण्ड समेत अन्य पर्वतीय राज्य कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया जायेगा.

अरविंद पनगढ़िया ने कहा उत्तराखंड में प्रति कैप्टा इनकम अच्छी है. उन्होंने बताया उत्तराखंड की प्रति कैप्टा इनकम नेशनल प्रति कैप्टा इनकम से अधिक है, ऐसे में राज्य कुछ और कर राजस्व एकत्र करने की कोशिश कर सकता है. इसके प्रति सरकार जागरूक है.

अरविंद पनगढ़िया ने कहा वित्तीय चुनौतियों को लेकर उत्तराखंड जागरूक है. यह सही तरीके से काम कर रहा है. उन्होंने कहा राज्य अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. इसमें बढ़ोत्तरी की पूरी संभावना हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *