उत्तराखंड के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अंदेशा, येलो अलर्ट जारी – UTTARAKHAND WEATHER

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की भविष्यवाणी की है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कुछ पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश होने का अंदेशा जताया है. मौसम विभाग ने बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

प्रदेश के इन पहाड़ी जिलों में बारिश का अंदेशा: देहरादून मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की पूर्वानुमान जताया गया है. राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर के साथ ही झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना जताई है. जबकि राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है.

प्रदेश के मैदानी जनपदों में सूरज उगल रहा आग: बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश गरज व बिजली चमकने के साथ हो सकती है. झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 35°C से 19°C के लगभग रहने की संभावना है. बताते चलें कि प्रदेश के मैदानी जिलों में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं. वहीं पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है, सुबह-शाम तापमान सामान्य बना हुआ है, जबकि दिन के समय तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *