नैनीझील पर मंडरा रहे संकट के बादल, लगातार घट रहा वाटर लेवल, जानिए वजह – NAINI LAKE WATER LEVEL DECREASE

उत्तराखंड के नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है. जिसका दीदार करने देश-विदेश से पर्यटक बड़ी तादाद में पहुंचते हैं. लेकिन नैनीझील पर अब संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं. नैनीताल समेत पहाड़ों में लंबे समय से बारिश नहीं होने से विश्व प्रसिद्ध नैनीझील और नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है. नैनीझील का जलस्तर कम होने से झील की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा. झील के चारों तरफ बड़े-बड़े डेल्टा उभरने लगे हैं.

विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल की झील का जलस्तर इन दिनों तेजी से कम हो रहा है. जिसके चलते झील के चारों तरफ अब डेल्टा उभरने लगे हैं. जिससे झील की सुंदरता पर ग्रहण भी लगने लगा है. बीते अक्टूबर माह से अब तक नैनीताल में बारिश और बर्फबारी औसत की अपेक्षा 90 प्रतिशत से कम हुई है. जिसके चलते नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं. बारिश का नैनीताल पर इतना गहरा असर पड़ा है कि झील का जलस्तर बीते 5 साल में सबसे कम स्तर पर जा पहुंचा है. अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में नैनीताल में स्थानीय लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा. इतना ही नहीं मई जून में गर्मियों के दौरान पर्यटन सीजन में पर्यटकों को भी पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *