अल्मोड़ा बस हादसा: सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

अल्मोड़ा में हुए भीषण बस हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है, वही मुआवजे की घोषणा भी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार जनों को चार चार लाख व घायलों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा करी है, इसी के साथ ही एआरटीओ अल्मोड़ा व पौड़ी के निलंबन के निर्देश दे दिए हैं और कुमाऊं कमिश्नर को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि घायलों का जल्द से जल्द बेहतर उपचार हो सके, साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार जनों के साथ सरकार खड़ी है और घायलों के लिए एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था मौके पर की जा चुकी है। अधिकारियों को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी घायल को हेली एम्बुलेंस की आवश्यकता पड़ती है तो ऐसे में इसके भी प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *