उत्तराखंड में भारी रहेंगे अगले कुछ दिन, झमाझम बारिश का अनुमान, ऊंचाई पर गिर सकती है बर्फ

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज तल्ख होने जा रहा है. आज यानी 25 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होने का अनुमान है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी के तौर पर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इतना ही नहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी होने की भी संभावना है. वहीं, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों सतर्क रहने को कहा गया है.

25 सितंबर को कुमाऊं में बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 25 सितंबर को खासकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है. वहीं, राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.

26 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? कल यानी 26 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि, गर्जन के साथ बौछार होने की ज्यादा संभावना है. यानी पूरे प्रदेशभर में बारिश हो सकती है.

27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? अगर 27 सितंबर की बात करें तो इस दिन भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के सभी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि, गर्जन के साथ बौछार होने की ज्यादा संभावना है.

28 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? आगामी 28 सितंबर को भी मौसम का मिजाज बारिश वाला ही बना रहेगा. इस दिन भी उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.

29 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? आगामी 29 सितंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है. वहीं, बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है.

30 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? वहीं, 30 सितंबर की बात करें तो उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? अगले महीने यानी अक्टूबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होने जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो 1 अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है. वहीं, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 25, 26, 27 और 28 सितंबर को 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है. पिछले दिनों भी हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *