उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक, नितिन नवीन ने की शिरकत, जानिए संबोधन में क्या कहा

हल्द्वानी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंच गये हैं. हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया. इसके बाद नितिन नवीन ने उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया.

बता दें हल्द्वानी में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है. इस बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रदेशभर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी कार्यसमिति में शामिल हो रहे हैं. कार्यसमिति के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव और विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव समेत संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है. 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन किया जाना है. जिसके लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी पहुंचे हैं. उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. भाजपा संगठन की ओर से बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर दिया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करते हुए द्वितीय सत्र की शुरुआत हुई है. इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा उत्तराखंड की सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा हमने सरकार केवल सत्ता के लिए सरकार नहीं बनाई है. उन्होंने कहा हम सभी देशवासियों के लिए काम कर रहे हैं. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा हम राष्ट्र प्रथम के नारे के साथ काम करते हैं.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करती है.नितिन नवीन ने कहा पिछली सरकारों ने देश की डेमोग्राफी बिगाड़ने का काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *