कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जारी की कैंडिडेट्स लिस्ट – UTTARAKHAND CONGRESS – News of Uttarakhand

कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जारी की कैंडिडेट्स लिस्ट – UTTARAKHAND CONGRESS

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अलग-अलग जनपदों में पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया सभी बड़े नेताओं और स्थानीय कांग्रेस के नेताओं से बातचीत के बाद सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत नैनीताल में पुष्पा नेगी अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष, पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए दीपिका ईस्टवाल, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग अध्यक्ष पद के लिए प्रीति पुष्पवान, जिला पंचायत अल्मोड़ा मे अध्यक्ष पद के लिए सुनीता कुंजवाल को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है.

इसी तरह विकासखंड अगस्तमुनि प्रमुख पद के लिए गायत्री देवी, विकासखंड जखोली के प्रमुख पद के लिए विनीता चमोला को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है. जिला चमोली के ब्लॉक गैरसैंण से सुमति बिष्ट , ब्लॉक कर्णप्रयाग से महेश्वरी देवी, ब्लॉक थराली से प्रवीण पुरोहित, पोखरी से राजी देवी व ब्लॉक जोशीमठ से अनूप नेगी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य जिलों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी.

‘वोट”चोरी नाम से जन जागरण अभियान: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से कर्नाटक सेंट्रल की लोकसभा सीट की एक विधानसभा की वोटर लिस्ट में की गई हेरा फेरी को कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरी मजबूती से उठाने जा रही है. आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेस को बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया. जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश ,विधायक फुरकान अहमद, विधायक रवि बहादुर समेत कई नेता मौजूद रहे. सूर्यकांत धस्माना ने कहा राहुल गांधी ने हिंदी और अंग्रेजी में विस्तार से कर्नाटक का के बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र की साल 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम की बारीकी से जांच की. जिसमें पाया कि लोकसभा में कांग्रेस केवल 32 हजार वोटों से हार गई, जबकि इसकी एक विधानसभा महादेवपुरा में भाजपा को एक लाख चौदह हजार वोटों की बढ़त मिली. इस पर राहुल गांधी ने कहा बेंगलुरु सेंट्रल लोक सभा सीट की हार की जांच की गई. खासकर महादेवपुरा विधानसभा में, तो यहां पर भाजपा को एक लाख से अधिक की बढ़त मिली, जबकि पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस सिर्फ 32 हजार वोटों से हारी. उन्होंने कहा प्रदेश में हर जिलों में और सभी विकासखंड स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *